कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने दी सरकार को चुनौती: कहा- रोक सके तो रोक कर दिखाएं

कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने दी सरकार को चुनौती: कहा- रोक सके तो रोक कर दिखाएं

कांग्रेस विधायक कनीज फातिमा ने अपने समर्थकों के साथ कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच कलबुर्गी जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि वो भी विधानसभा में हिजाब पहनती है। राज्य सरकार को चुनौती देते हुए फातिमा ने कहा, "हम हिजाब के रंग में बदलाव के लिए तैयार हैं, जो कि यूनिफॉर्म के कलर का होगा। लेकिन हम इसे पहनना बंद नहीं कर सकते। मैं विधानसभा में भी हिजाब पहनती हूं, अगर वे मुझे रोक सकते हैं, रोक कर दिखाएं।"

कनीज फातिमा कर्नाटक विधानसभा में गुलबर्गा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। राज्य शिक्षा प्रशासन की ओर से छात्राओं का उत्पीड़न करने का उन्होंने आरोप लगते हुए कहा, "छात्राओं को स्कूलों में एंट्री नहीं दी जा रही है, जबकि वार्षिक परीक्षाएं केवल दो महीने दूर हैं। इसके विरोध में सभी जातियों और धर्मों के लोग डीसी कार्यालय, कालाबुरागी में एकत्र हुए हैं।"

कांग्रेस विधायक ने कहा कि इस मुद्दे पर एक ज्ञापन राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सौंपा जाएगा, बाद में विरोध प्रदर्शन उडुपी में भी किया जाएगा। फातिमा ने कहा, "अब तक, हर कोई हिजाब पहन रहा था। अब बहुत देर हो चुकी है। वे अचानक हमें क्यों रोक रहे हैं? बुर्का कोई नई बात नहीं है।"

असल में कर्नाटक शिक्षा प्रशासन ने सौहार्द बिगड़ने के आधार पर स्कूली छात्राओं के हिजाब पहनने पर रोक लगाई है। कर्नाटक शिक्षा विभाग ने शनिवार को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी स्कूलों को तय ड्रेस कोड का पालन करना चाहिए। निजी संस्थानों के छात्रों को उनके संबंधित प्रबंधन की ओर से यूनिफॉर्म का पालन करना होगा। आदेश में कहा है कि उन कपड़ो पर प्रतिबंध लगाया जायगा जो समानता, अखंडता और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करते है।

हेमलता बिष्ट